Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड खो-खो टीम का हुआ चयन, ओडिशा में दमखम दिखाएंगे युवा

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वैंडी सिनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड राष्ट्रीय खो खो कैंप के आयोजन का सफलतापूर्ण समापन हुआ । आयोजन में पूरेे प्रदेश से 18 बालक व 18 बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया । इस आयोजन के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक नवीन चंद्र दुमका के द्वारा बच्चों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए। साथ ही एसोसिएशन को स्पोर्ट्स सामग्री देने का आश्वासन दिया । इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डी बी जोशी ने अपना आशीर्वाद बच्चों को दिया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गरजोला , जगदीश नौला, संध्या डालाकोटी आदी लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर खो खो संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भुटियानी, उपाध्यक्ष विकल बवाडी, सचिव रजत शर्मा, सह संयुक्त सचिव अमजद अली ने सबका धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस आयोजन पर संघ के भावना बवाड़ी ,राजेश बिष्ट, संगीता भट्ट, किरन तिवारी, विवेक आर्य , सतीश चन्द्र, नवनीत बेलवाल, कैलाश पाण्डे, अजय बचखेती, आदि मौजूद रहे। बता दें कि टीम में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

महिला टीम- हमानी कुमारी, निशा मेहरात, भारती गिरी, अनुष्का बिष्ट, कनिष्का, तनुजा जलाल, मानसी बिष्ट ,तनीषा कश्यप ,डॉली बिष्ट, सुहानी आर्य और शालू को टीम में जगह मिली है।

पुरुष टीम-अमित अधिकारी, विकास नेगी, मनोज कपकोटी, लक्ष्मण ठाकुर, नित्यानंद, रोहित, विनीत सिंह, इमरान, सूरज मंडल, अभय मेहता आयुष, सूरज मौर्य।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top