Sports News

हल्द्वानी:राघवी और अंजलि के बीच रिकॉर्ड साझेदारी,उत्तराखंड ने मुंबई को 10 विकेट से हराया

Ad

Uttarakhand News: Uttarakhand Cricket Team: T20 Tournament: Under 23: महिला अंडर-23 T20 टूर्नामेंट में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उत्तराखंड ने पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई को 10 विकेट से हराया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर राघवी बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी से दो विकेट और उसके बाद बल्लेबाजी में 46 गेंद में 63 रनों की नाबाद पारी खेली और उत्तराखंड सेमीफाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रहा।

मुकाबला पर गौर करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाएं। उत्तराखंड के लिए राघवी बिष्ट ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी रही और राघवी बिष्ट और अंजलि ने 15.5 ओवर में 117 रन बनाए और टीम को 10 विकेट से जीत मिली। अंजलि गोस्वामी ने शानदार नाबाद 48 रनों की पारी खेली और राघवी बिष्ट का बेहतरीन साथ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top