Sports News

उन्मुक्त चंद से छिनी गई उत्तराखंड की कप्तानी, ये दो खिलाड़ी टीम से बाहर

Ad

हल्द्वानी: रणजी ट्रॉफी में खराब फॉर्म से जूझ रही उत्तराखंड क्रिकेट में अगले दो मुकाबलों के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम को इस सीजन साल लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी में तमाम सवाल उठ रहे थे और चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म से जूझ रहे करणवीर कौशल और अवनीश सुधा के स्थान पर पीयूष जोशी और हर्षित बिष्ट को जगह दी है। पीयूष जोशी पिछले सीजन में भी उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के सदस्य रहे थे। उन्होंने अंडर-23 में दोहरा शतक जमाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

असम और त्रिपुरा के खिलाफ मैच के लिए सोमवार को टीम घोषित कर दी गई है।  चयन समिति के सदस्य उबेद कमाल, एसपी सिंह और अमरीश गौतम ने नई टीम लिस्ट जारी की है। इसके अलावा उन्मुक्त चंद को भी कप्तानी से हटाया गया है। उनके स्थान पर तन्मय श्रीवास्तव को कप्तानी सौंपी गई है। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि चयनकर्ता बड़ा फैसला ले सकते हैं।

इस सीजन में उन्मुक्त उत्तराखण्ड टीम के साथ बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर जुड़े थे। इससे पहले वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। खराब फॉर्म के वजह से साल 2017 में उन्हें दिल्ली रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन वह दिल्ली के लगातार सीमित ओवर क्रिकेट में शिरकत करते रहे। इस साल उत्तराखण्ड टीम ज्वाइन करने से पहले उन्होंने दिल्ली से एनओसी ली थी। उत्तराखण्ड के लिए उन्मुक्त ने उत्तराखण्ड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में उत्तराखण्ड सभी मुकाबले जीतने में कामयाब रही थी। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चोट के चलते वह बाहर हो गए थे।

उत्तराखंड की टीम इस प्रकार है: 
तन्मय श्रीवास्तव (कप्तान), उन्मुक्त चंद, पीयूष जोशी, आर्य सेठी, विजय जेठी, हर्षित बिष्ट, दिक्षांशु नेगी, सौरभ रावत, राहिल शाह, आकाश मधवाल, धनराज शर्मा, सन्नी राणा, मयंक मिश्रा, प्रदीप चमोली, गौरव सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top