Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी की रणजी ट्रॉफी में एक और फिफ्टी,उप कप्तान ने टीम को दिलाई बढ़त

रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम का हुआ ऐलान, हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी बने उप कप्तान
Ad

हल्द्वानी: रणजी ट्रॉफी सीजन का आगाज हो गया है उत्तराखंड और सर्विसेज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहली पारी में उत्तराखंड में सर्विसेज को 176 रनों पर ऑल आउट किया और जवाब में 248 रन बनाए। उत्तराखंड को बढ़त दिलाने में टीम के उप कप्तान दीक्षांशु नेगी ने अहम योगदान दिया नेगी ने 68 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और और एक छक्का शामिल था। उनकी इस पारी के बदौलत उत्तराखंड ने 72 रनों की लीड हासिल की।

ADVERTISEMENTS Ad

बता देगी साल 2019-20 सीजन में नेगी उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उस सीजन में उन्होंने तीन फिफ्टी जमाई थी। एक बार फिर नेगी ने टीम के लिए अहम योगदान दिया है और सीजन के पहले मैच में ही उत्तराखंड टीम को बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा नेगी ने गेंदबाजी में 2 विकेट भी अपने नाम किये। हल्द्वानी के Dikshanshu Negi के अलावा गौलापार के कमल कन्याल ने सर्विस इसके खिलाफ पहले मुकाबले की पहली पारी में 82 रनों की पारी खेली जिसने टीम को लय प्रदान की। इसके अलावा साल 2018 सीजन के बाद वापसी कर रहे दीपक धपोला ने पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top