Nainital-Haldwani News

रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी में SRS और तन्मय एकेडमी की शानदार जीत

Ad

हल्द्वानी: बरेली रोड हल्द्वानी स्थित रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्रायोजित ‘रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी’ अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन का लीग मैच रविवार को एसआरएस क्रिकेट एकेडमी  और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी हुए एसआरएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन का स्कोर लक्ष्य के रूप में गुरु तेग बहादुर स्कूल को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल की पूरी टीम 14 ओवरों में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मुकाबला एसआरएस क्रिकेट एकेडमी के पक्ष में रहा। एसआरएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी में पारितोष राणा ने 60 और विशाल ने 40 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

रेनबो रन चेज़ ट्रॉफी में दिन का दूसरा लीग मैच एकलव्य एकेडमी और तन्मय एकेडमी के बीच खेला गया। पहले एकलव्य एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 121 रन का स्कोर लक्ष्य के रूप में तन्मय एकेडमी को दिया। जवाब में तन्मय एकेडमी के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 17 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

रेनबो-रन चेज़ के प्रायोजक रेनबो एकेडमी के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा ने जानकारी दी कि सोमवार को सीरीज़ का अगला लीग मैच एसआरएस क्रिकेट एकेडमी और दून पब्लिक स्कूल के बीच। दूसरा लीग मैच रेनबो रेज़र्स और एस पी बी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा एवं चेयरपर्सन  रुचि शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top