Almora News

गर्व के पल, अल्मोड़ा निवासी SSB जवान मनोज बोरा ने 21 किमी मैराथन में जीता सिल्वर मेडल

Ad

अल्मोड़ा: सीमा पर रहकर देश की सुरक्षा करने वाले जवान हमारे असली हीरो होते हैं। हमारे जवान सिर्फ देश की रक्षा ही नहीं करते बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी अव्वल होते हैं। इसकी एक बानगी अल्मोड़ा निवासी एसएसबी के जवान मनोज बोरा ने पेश की है। मनोज बोरा ने पंजाब में आयोजित की गई हाफ मैराथन में दो घंटे में 21 किमी दौड़कर रजत पदक जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर के फल्यां बौरारौ घाटी के अर्जुनराठ निवासी मनोज बोरा एस‌एसबी में कार्यरत हैं। मौजूदा वक्त में लखनऊ में एसएसबी की चौथी बटालियन में तैनात मनोज बोरा ने बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय अमृतसर की ओर से आयोजित सीमा प्रहरी हाफ मैराथन में अपने दल के साथ उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया था।

जिसमें धावक मनोज बोरा ने रजत पदक अपने नाम किया है। गौरतलब है कि बीएस‌एफ द्वारा रविवार को सेक्टर मुख्यालय अमृतसर में आयोजित कराई गई पांच, 21 व 42 किमी की मैराथन में मनोज ने 21 किमी की दौड़ में प्रतिभाग किया था। अमृतसर से अटारी बार्डर तक 21 किमी हाफ मैराथन की इस दौड़ को मनोज ने दो घंटा तीन मिनट में पूरा किया। मनोज ने पूरे उत्तराखंड को गर्व महसूस करने का मौका दिया है। इस उपलब्धि से जहां उनके परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। वहीं, एस‌एसबी मुख्यालय में भी खुशी मनाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top