Uttarakhand News

चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा मामले पर पुलिस का रुख साफ, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Ad

देहरादून: हरिद्वार जिले में दो माननीयों की लड़ाई में राज्य पुलिस प्रशासन कड़े एक्शन मोड में है। जिले के एसएसपी ने दो टूक कहा है कि राज्य की शांत फिजा में जहर घोलने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न हो। विवाद में दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में पल पल के घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के बीच छिड़ा विवाद थमने को नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग और हंगामे के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज गया है। जबकि विधायक उमेश शर्मा को भी चैंपियन के रंगमहल पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। यही नहीं दोनों नेताओं के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही समर्थकों के शस्त्र लाइसेंस के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जिला पुलिस इस मामले में शुरू से ही गम्भीर है। दोनों पक्षों को कहीं भी राहत नहीं दी गई है। उनके खिलाफ विधिसम्मत हर संभव कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस ने दोहराया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती है।

पुलिस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने विधायक उमेश शर्मा सहित उनके सैकड़ों समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। विधायक को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा है कि पुलिस पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top