Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Ad

Haldwani News: थाना मुखानी के आरटीओ चौकी में पुलिस कस्टडी से एक संदिग्ध फरार हो गया, जिसके बाद एसएसपी नैनीताल ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में संदिग्ध से पूछताछ चल रही थी। संदिग्ध ने टॉयलेट जाने की अनुमति ली, और उसी दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। यह घटना आरटीओ चौकी में हुई, जहां पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई।

इस मामले में एसएसपी नैनीताल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी बलवंत सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार और कांस्टेबल मनीष उप्रेती को सस्पेंड कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, और फरार संदिग्ध की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top