Sports News

SSPF टूर्नामेंट:रोमांचक मुकाबले में KV ने बिड़ला को 23 रनों से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Ad

हल्द्वानी: चकलुआ स्थित मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहा  एसएसपीएफ क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। गुरुवार को केंन्द्र विद्यालय  और आर्यमान विक्रम बिड़ला के बीच मैच खेला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आर्यमान विक्रम बिड़ला ने टॅास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए  केंन्द्र विद्यालय ने 9 विकेट के नुकसान में केवल 91 रन बनाए। बल्लेबाजी में केन्द्र विद्यालय की ओर से गर्विद ने 17 और आतिफ खान ने 12 रनों का योगदान दिया। आर्यमान विक्रम बिड़ला की ओर से गेंदबाजी में हृदयांश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट और कृष। ने 2 विकेट प्राप्त करे ।

जवाब में आर्यमान विक्रम बिड़ला की टीम पहली गेंद से ही मुकाबले से बाहर रही। केंद्रीय विद्यालय के गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में लय में दिख रहे बिड़ला के बल्लेबाजों को रन के लिए तरसा दिया। केंद्रीय विद्यालय ने आर्यमान विक्रम बिड़ला को महज 68 रनों में आल आउट कर दिया।

आर्यमान विक्रम बिड़ला की टीम केवल 16 ओवर ही खेल पाई।केंद्रीय विद्यालय से शानदार गेंदबाजी करते हुए आतिफ खान ने 5 विकेट झटके। वहीं सौरभ पाण्ड़े ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम के विजय होने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । आर्यमान विक्रम बिड़ला की टीम की ओर से हृदयांश ने गेंद के साथ बल्ले से भी अपना योगदान देते हुए 21 रन बनाये लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top