Uttarakhand News

उत्तराखंड: एक बार फिर स्थगित हो गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा, लंबा हुआ अभ्यर्थियों का इंतजार

उत्तराखंड: एक बार फिर स्थगित हो गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा, लंबा हुआ अभ्यर्थियों का इंतजार
Ad

देहरादून: नौकरियों के लिए तरस रहे युवाओं को कोरोना काल में अधिकतर बुरी खबरें ही सुनने को मिली हैं। कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। इस बार स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है। एक बार फिर ऐसे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इस बारे में विज्ञप्ति जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी विज्ञप्ति में चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स (Staff Nurse Bharti 2021) के पदों पर समस्त जनपदों में 15 जून 2021 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। इसके साथ ही अगली परीक्षा की तारीख जल्द समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित सार्वजनिक कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि पहले ये परीक्षा 28 मई को तय थी मगर कोरोना के कारण 2 जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को सभी जिलों में आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसके बाद अब 15 जून को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा रखी गई थी। लेकिन फिर से एक बार इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अभी और इंतजार करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top