Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:मडुवे के पिज़्ज़ा के बाद मडुवे के भटूरे परोस रहे हैं UK04 रेस्ट्रों के शिवानी और विनय

हल्द्वानी: पिछले साल पूरे उत्तराखंड में यूके 04 रेस्ट्रों चर्चाओं में रहा था। काठगोदाम में स्थित यूके 04 रेस्ट्रों में मडुवे के मोमो और पिज्जा ग्राहकों को परोसा जाता है। इसके अलावा मडुवे का शेक भी मेन्यू की शोभा बढ़ा रहा है। इसी क्रम में रेस्ट्रों के संचालक शिवानी बिष्ट और विनय बिष्ट ने रेस्ट्रों के मेन्यू में मडुवे के भटूरो को भी एड कर दिया है। उनका मानना है कि मडुवा हेल्थी है और इस वजह से उन्होंने भटूरे बनना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि रेस्ट्रों में जो आता है हेल्थी फूड को लेकर बात करता है। उन्होंने कहा कि आगे वह मडुवे से बनने वाले कई अन्य प्रोडक्ट भी मेन्यू में एड करेंगे।  

आपको बता दें कि मूल रूप से अल्मोड़ा के लंगड़ा के रहने वाले विनय बिष्ट ने साल 2021 में यूके04 को शुरू किया था। रेस्ट्रों को मडुवे ने खास पहचान दी और दूर-दूर से लोग मडुवे से बनने वाले व्यंजनों का स्वाद लेने पहुंचने लगे। विनय कहते हैं कि रेस्ट्रों में स्थानीय लोगों की संख्या पर्टयकों से ज्यादा है। यूके 04 शुरू करने से पहले विनय और शिवानी मुंबई में रेस्टोरेंट्स चलाते थे लेकिन कोविड-19 के दौर में जैसा हजारों लोगों के साथ हुआ उसी प्रकार विनय भी हल्द्वानी वापस लौटे और उन्होंने अपना काम शुरू किया।

शिवानी बिष्ट और विनय बिष्ट का मकसद पहाड़ के कल्चर और पहाड़ के व्यंजनों को मॉर्डन अंदाज में पेश करना है। मडुवे का संबंध पहाड़ के लोगों से है। पहाड़ के लोग स्वस्थ्य होते हैं और मडुवा एक विशेष कारण है। उन्होंने कहा कि जंग फूड के दुष्परिणाम अब दिखने लगे हैं और ऐसे में लोगों को रेस्ट्रो में स्वास्थ्य वर्धक खाद्य सामाग्री परोसने का वक्त आ गया है। विनय ने बताया कि यूके 04 रेस्ट्रों में बर्थडे पार्टी या छोटे इवेंट के लिए अगर कोई आता है तो वह उन्हें मडुवे के बारे में जरूर बताते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बुकिंग के संबंध में कोई जानकारी चाहिए तो 9321316515 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

To Top