Nainital-Haldwani News

UKSSSC मामले में गोवा से 30वीं गिरफ्तारी, पेपर लेकर हल्द्वानी आया था फिरोज

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने अब 30वीं गिरफ्तारी की है। हल्द्वानी से पकड़े गए नकल माफिया शशिकांत का गुर्गा गोवा में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित नकल के संबंध में हल्द्वानी आया था।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि बीते रोज हल्द्वानी से उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और उक्त मामले में नकल माफिया शशिकांत हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया था। जिससे मिली जानकारी के आधार पर अब फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार हुआ है।

बता दें कि एसटीएफ आरोपित को दून ले आई है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद ही एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा गई थी। जहां पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित फिरोज प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top