Rajasthan

राजस्थान: टोंक में दो समुदायों के बीच पथराव, पुलिसकर्मी भी हुए घायल

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान के टोंक जिले में दो समुदायों के बीच विवाद ने पथराव का रूप ले लिया। दोनों के बीच लाठी-डंडे भी चले है। इस पूरी घटना को शांत कराने की कोशिश कर रहे दो पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मालपुरा कस्बे में पुरानी तहसील के पास की ये घटना है।

ADVERTISEMENTS Ad

विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस टीम ने सभी को शांत कराया। इस पथराव में दो कांस्टेल और चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तनावपूर्ण स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए कई चार थानों की पुलिस बुलाई गई है। पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है और साफ कर दिया है कि इस आरोपितों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top