Nainital-Haldwani News

पूरा देश मुक्तेश्वर की कमला नेगी को IRON LADY बोल रहा है, 54 साल की उम्र में जोड़ रही हैं पंचर

Ad

हल्द्वानी: पिछले दिनों एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक महिला पंचर जोड़ने का काम कर रही थीं। आमूमन पुरुष इस तरह के काम करते हैं लेकिन पहाड़ की कमला नेगी ने बता दिया कि काम कोई भी हो, महिला उसे कर सकती हैं। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक ओड़ाखान निवासी कमला नेगी का वीडियो वायरल हुआ तो उनके संघर्ष की कहानी सामने आ आई। पूरा देश उन्हें आयरन लेडी बोल रहा है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

वैसे कमला नेगी पिछले 18 सालों से छोटे-बड़े वाहनों के टायर पंचर जोड़ने का काम कर रही हैं। 54 वर्षीय कमला साइकिल से लेकर कार, ट्रक और जेसीबी मशीन तक के टायरों के पंचर जोड़ती हैं। इसके अलावा वह वाहनों की सर्विस भी कर देती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कमला ने महिलाओं को एक राह दिखा दी है और आजीविका के लिए एक विकल्प भी दे दिया है। कमला नेगी की दुकान रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग ओड़ाखान में है। कमला नेगी को देखकर सैलानी खासा प्रभावित होते हैं। 25 किलोमीटर के दायरे पर वह अकेली महिला हैं जो पंचर की दुकान चला रही हैं। आगे पढ़ें…

कमला नेगी ने साल 2004 इस काम को शुरू किया था। उनके पास एक किराए की साइकिल थी। बच्चों को वह साइकिल किराये पर देती थी और पंचर होने पर खुद ही सही करती थीं। ऐसे धीरे-धीरे उन्हें अनुभव होता रहा और साइकिल से शुरू करने वाली कमला अब ट्रक के पंचर भी जोड़ रही हैं। कमला दुकान के अलावा इमरजेंसी में भी सेवा देती हैं। पर्यटकों को इससे खासा लाभ मिलता है। कमला के घर में पति और बेटा हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा भारतीय सेना में देश की रक्षा कर रहा है। पति हयात सिंह खेती और बागवानी का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top