Nainital-Haldwani News

कोरोना वायरस को हराने में एकजुट हुआ नैनीताल का महरौड़ा गांव

कोरोना वायरस को हराने में एकजुट हुआ नैनीताल का महरौड़ा गांव
Ad

नैनीताल: कोरोना वायरस के चलते देश में हाहाकार मची हुई है। इस महामारी ने पूरी ने सभी को रोक दिया है। जो भारतीय संस्कृति महमानों को न्योता देती थी वह अब सुरक्षा के लिए अपने ही लोगों से दूरी बना रही है। कोरोना वायरस को दूर रखने के लिए हर प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले के महरौड़ा गांव में भी ग्राम प्रधान चेतना गंगौला लगातार ग्रामीणों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सतर्क व बचाव के सभी मानकों का पालन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके अलावा गांव में सैनेटाइज और मास्क भी लगातार बांटे जा रहे हैं।ग्राम प्रधान द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का ग्रामीणों की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है।

इस अभियान में समाजसेवी टीका गंगौला, गिरिश त्रिपाठी, गिरीश कश्मीरा समेत अन्य लोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ग्राम प्रधान चेतना गंगौला ने अपील की है वह कि लापरवाही बिल्कुल ना करें। गांव में बाहर से आ रहे लोग सरकार द्नारा जारी गाइडलाइन का पालन कर सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top