Nainital-Haldwani News

शैमफॉर्ड स्कूल की छात्रा ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा, आप भी दें बधाई…

Ad

हल्द्वानी: शेमफॉर्ड स्कूल की छात्रा ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मोटाहल्दू निवासी कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिकारी रवि कबडवाल व ग्राम सभा पदमपुर देवालिया की वार्ड मेंबर कमला कबडवाल की बेटी गुनगुन ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। गुनगुन शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांचवी क्लास की छात्रा है। उनकी कामयाबी ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है और माता-पिता इससे काफी खुश हैं। गुनगुन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व परिवार को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा, ब्लॉक प्रमुख रूप आर्या, जेष्ठ ब्लाक प्रमुख अमित नेगी, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, किसान सेवा सहकारी बैंक के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ व्यवसाई देवेश कबडवाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, चेयरमैन लालकुआं लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान रामबाबू मिश्रा, इंदर सिंह बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत पांडे सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों गुनगुन की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top