Uttarakhand News

उत्तराखंड में बिना परीक्षा दिए प्रमोट होंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी,केवल बोर्ड एग्जाम होंगे

Ad

उत्तराखंड में बिना परीक्षा दिए पास होंगे कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थी

देहरादून: कोरोना वायरस ने साल 2020-2021 शैक्षणिक सत्र को पूरी तरह के खराब किया है। स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई लेकिन भविष्य में क्या होगा इस बारे में किसी को नहीं पता है। शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस के चलते शैक्षणिक सत्र में होम एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूलों में पांचवी से नवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि केवल बोर्ड की परीक्षाएं ही आयोजित कराई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांचवी छठी सातवीं आठवीं नवी और ग्यारहवीं के छात्रों की परीक्षाएं नहीं होंगी और उन्हें सीधे अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा लेने की छूट दी जाएगी। इसके अलावा एक और अहम फैसला लिया गया है कि इंटर और हाईस्कूल के बच्चों को इस बार विंटर वैकेशन नहीं दिया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते सिलेबस पीछे चल रहा है और उसे कवर करने के लिए छुट्टियों को कैंसल करने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top