Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज बसों में छात्रों को मिलेगा DISCOUNT !

Ad

Uttarakhand: Bus: Fare: Student: Discount:उत्तराखंड के छात्र जल्द ही लंबी दूरी की रोडवेज बस सेवाओं में किराये में छूट का लाभ उठा सकते हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाने का फैसला किया है, जिसके तहत छात्रों को बस किराये में 5 से 10 प्रतिशत तक की रियायत देने की योजना है।

ADVERTISEMENTS Ad

हाल ही में हुई निगम की समीक्षा बैठक में कर्मचारी संगठनों ने यह मुद्दा उठाया कि निजी बस सेवाओं की तुलना में रोडवेज बसों का किराया अधिक है, जिससे यात्रियों की संख्या में गिरावट आ रही है। उन्होंने किराये को प्रतिस्पर्धात्मक बनाए जाने और छात्रों के लिए विशेष छूट दिए जाने की मांग की।

परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि आगामी बोर्ड बैठक में छात्र किराया छूट का प्रस्ताव लाया जाएगा। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो इसका सीधा लाभ राज्यभर के हजारों छात्रों को मिलेगा, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top