Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में SI अमर पाल सिंह को आखिरी सलाम, साथी को सभी पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से कहा अलविदा

Ad

हल्द्वानी: गौला बैराज में डूब रहे व्यक्ति को बचाव कार्य के दौरान नैनीताल पुलिस को अलविदा कह गए उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह को नम आंखों से एसएसपी नैनीताल के साथ जनपद के सभी अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई दी। रविवार को पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा होली में ड्यूटी के दौरान अपना जीवन न्यौछावर करने वाले उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह के पार्थिव शरीर को हल्द्वानी कोतवाली स्थित प्रांगण में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी व श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह प्रभारी मल्ला काठगोदाम चौकी के पद पर नियुक्त थे। शनिवार शाम के समय ड्यूटी के दौरान गौला बैराज में डब रहे एक व्यक्ति को जल पुलिस के साथ बचाव कार्य करते हुए अचानक नदी के भवर में फंसकर डूब गए और सांसें थम गई। नैनीताल पुलिस ने अपना एक प्यारा साथी खो दिया। जनपद का संपूर्ण पुलिस बल इस अपूर्ण क्षति पर शोकाकुल है। एसएसपी नैनीताल के साथ अन्य सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने शोक समारोह के दौरान अत्यंत दुख व संवेदनाएं प्रकट की तथा उपनिरीक्षक के परिवार को दिलासा देते हुए पुलिस परिवार की ओर से हर संभव मदद करने के लिए भी आश्वस्त किया गया।

शोक समारोह के दौरान हरबंस सिंह,एसपी सिटी हल्द्वानी, रिचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ हल्द्वानी, प्रमोद कुमार शाह, सीओ भवाली, नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस, हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के साथ जनपद के अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top