Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग में महिला पुलिसकर्मी ने की आमा की मदद,हर जगह हो रही है SI सोनल रावत की तारीफ

Ad

देहरादून: कोरोना काल में आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। रोजाना एक नई चुनौती सामने आ रही है। राज्य में Curfew लागू है। हालांकि सरकार ने आपात सेवा जैसे दवा और हॉस्पिटल्स को खोल रखा है। इस दौर में पुलिसकर्मी एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कभी वह कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीज़ के लिए खाने की व्यवस्था करते हुए या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराते दिखाई दिए हैं। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने हल्द्वानी पहुंचकर प्लाज्मा भी डोनेट किया और एक फिर दिखा दिया कि हर मुश्किल वक्त में राज्य की पुलिस जनता की मदद के लिए खड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक नया मामला रुद्रप्रयाग से सामने आया है। बाजार में ड्यूटी पर तैनात SI सोनल रावत ने देखा एक बुजुर्ग अम्मा को देखा। आम्मा काफी परेशान सी लग रही थी। सोनल तुरंत आगे बढ़ी और अम्मा से बात की। अम्मा ने बताया जवाड़ी गांव से पैदल ही यहां दवाई लेने आई हैं। स्वास्थ्य भी खराब चल रहा है। अब वापस घर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। सोनल ने वर्दी का फर्ज निभाया और उन्हें छोड़ने उनके घर तक गई। इसके बाद अम्मा ने सोनल को खूब आशीष दिया। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस पूरे राज्य में मिशन हौसला चला रही है, जिसके तहत लोगों की मदद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top