Champawat News

नमन: जम्मू कश्मीर हादसे में चंपावत के सूबेदार मेजर नंदन चम्याल भी हुए शहीद

Ad

चंपावत: जम्मू कश्मीर के पहलगाम से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां कुछ दिनों पहले हुए आइटीबीपी बस हादसे में एक और जवान शहीद हो गया है। बता दें कि हादसे में चंपावत जिले के निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल घायल हुए थे। जिन्होंने बीती रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इससे पहले दिनेश बोहरा भी इस हादसे में शहीद हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में तैनात पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव निवासी जवान दिनेश सिंह बोहरा (Dinesh Singh Bohra ) ने उक्त हादसे में शहादत दी थी। इसी हादसे में चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (Nandan Singh chamyal) घायल हो गए थे।

जिसके बाद से ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मगर सोमवार रात 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पर पहले से ही शोक की लहर है। नंदन सिंह भी डेढ़ महीने पहले अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top