Nainital-Haldwani News

प्रकाश ट्रेडर्स हल्द्वानी: इलेक्ट्रिक स्कूटी में मिल रही है 50 हजार से ज्यादा की सब्सिडी

Ad

हलद्वानी : आज के समय में तकनीकी ताकत का ही बोलबाला है । बहुत तेजी से इस क्षेत्र में प्रगति होती दिख रही है । साइंस की मदद से इंसान ने रोबोट जैसी विचित्र मशीनें तक बना डाली हैं । ऐसे में ऑटोमोबाइल सेक्टर भी पीछे नहीं है । तरह तरह की फीचर गाड़ियां औऱ टू व्हीलर से ग्राहकों को खुश करने के बाद , ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है । पिछले एक साल में हल्द्वानी में ई – वाहनों की मांग चार गुना तक बढ़ गई है ।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले एक माह में 50 से 60 इलेक्ट्रिक स्कूटर बिकते थे । आज इनकी संख्या बढ़कर 200 से 250 प्रतिमाह हो गई हैं। ई- वाहनों की तरफ लोगों की रूचि बढ़ने का नतीजा यह है कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करने वाले शोरूम की संख्या भी बढ़ रही है । तीन साल पहले तक शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के दो से तीन शोरूम हुआ करते थे । अब इनकी संख्या आठ से अधिक है । 12 से अधिक कंपनियों के स्कूटर , यहां तक कि अब इलेक्ट्रिक साइिकल भी आ रही हैं ।

ग्राहकों का इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर आकर्षण इसलिए भी इतना है क्योंकि ढाई से पांच घंटे में बैटरी चार्ज कर ली जाती है । बैटरी को आराम से घऱ के भीतर चार्ज किया जा सकता है और फिर 50 से 150 किलोमीटर तक वाहन को आराम से चलाया जा सकता है । कामकाजी लोगो के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा पसंद किया जा रहा है । वही, स्कूल पढ़ने व कोचिंग जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए अभिभावक भी इसे पसंद कर रहे हैं । रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस की जरूरत नहीं जैसी बाते ग्राहकों को लुभा रही है । स्कूटर विक्रेताओं का कहना है कि आने वाला समय ऐसे ही वाहनों का है ।

बरेली रोड स्थित प्रकाश ट्रेडर्स के प्रणय शर्मा ने बताया कि अब कई वैरायटी में ई-स्कूटी बाजार में आ गई है। हीरो कंपनी की हमारे पास 6 स्कूटी मॉर्डल हैं। तीन स्कूटी मॉर्डल हल्के स्पीड वाली हैं, जिनका पंजीकरण नहीं होता है। इन स्कूटियों की रेंज 48000 से 67000 तक है तो वहीं हाईस्पीड स्कूटी रेंज 62000 से 82000 तक है। उन्होंने बताया किन इन वाहनों पर 50 हजार से ज्यादा की सब्सिडी मिल रही है। अधिक जानकारी के लिए +91 99979 86253 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top