National News

चंद्रयान-3 मिशन को मिली सफलता, ISRO ने रचा इतिहास

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर चंद्रयान-3 मिशन को लेकर आ रही है। चाँद पर चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न पूरा देश मना रहा है। ISRO ने रचा इतिहास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगें। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top