Dehradun News

उत्तराखंड:सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने दफ्तर में की खुदकुशी,सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

उत्तराखंड: सुद्धोवाला जेल में कार्यालय सहायक ने दफ्तर में की खुदकुशी,सुसाइड नोट ने मचाया हड़कंप
Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर प्रदेश की राजधानी से आ रही हैं। राजधानी में स्थित सुद्धोवाला जेल के अंदर हड़कंप मच गया है। यहां तैनात कार्यालय सहायक ने आत्महत्या जैसी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें एक वरिष्ठ पर आरोप लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल सुद्धोवाला जेल में कार्यालय सहायक की जिम्मेदारी निभा रहे धीरज शर्मा जेल परिसर के फैमिली क्वार्टर में ही रहा करते थे। बुधवार सुबह को दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या कर ली। जहां सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस को घटना की जगह से सुसाइड नोट भी मिला है। बहरहाल जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आवास के बगल में ही मृतक धीरज शर्मा का ऑफिस है, जहां उन्होंने फांसी लगाई है। इसके अलावा सुसाइड नोट में मृतक ने अपने वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा काफी परेशान चल रहे थे। ना ही वे किसी से बातचीत करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और जेल परिसर में वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top