Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी भोटियापड़ाव में मेजर की पत्नी ने किया SUICIDE

Ad

हल्द्वानी- शहर में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में इन मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ा है, जिसमें युवा से लेकर मध्य उम्र के लोग व बुजुर्ग भी शामिल हैं। एक नया मामला भोटिया पड़ाव क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला के पति मेजर हैं, जो कि मेरठ में तैनात है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की पहचान मीरा मेहता के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पछतोली हेड़ाखान निवासी सुरेंद्र सिंह मेहता मेरठ में मेजर पद पर तैनात हैं। उनकी 45 वर्षीय पत्नी मीरा मेहता दो बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी में रहती हैं। यहां पर उनका अपना घर है। बीते सोमवार की शाम मीरा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतका की एक लड़की दिल्ली में जॉब करती है जबकि एक लड़का साथ रहता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।

मीरा का कुछ वक्त पहले रसोली का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से वह परेशान रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि इस बारे को अंदेशा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। वह मीरा से एक हफ्ते से संपर्क कर रहे थे लेकिन वह फोन रिसिव नहीं कर रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top