Rajasthan

सवाई माधोपुर की बेटी बनी IAS अधिकारी,बचपन में ही माता-पिता से कर दिया था का वादा

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान देश को सबसे ज्यादा आईएएस अधिकारी देने वाला राज्य है। हर साल राजस्थान के बच्चे अपने परिश्रम से नाम रौशन करते हैं। आज हम आपकों  आईएएस सुलोचना मीणा की कहानी बताने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राजस्थान के सवाई माधोपुर के आदलवाड़ा निवासी सुलोचना मीणा के पिता रामकेश मीणा रेलवे अधिकारी और मां गृहणी हैं । सुलोचना घर में सबसे बड़ी हैं। उनकी एक छोटी बहन हैं।

सुलोचना मीणा ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा 2021 में कामयाबी हासिल की थी। उस वक्त वो 22 साल की थी। उन्होंने बचपन में ही अपने माता-पिता से बड़ा ऑफिसर बनने का वादा किया था।  उन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर 415वीं तथा एसटी श्रेणी में 6वीं रैंक हासिल की है। जिले के लोगों में महिला वर्ग के तहत सुलोचना पहली अभ्यर्थी हैं जिन्होंने UPSC परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

 आईएएस सुलोचना मीणा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से बॉटनी की छात्रा थी।  उन्होने कॉलेज के दिनों से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वह कोचिंग वैगरह से ज्यादा सेल्फ स्टेडी पर ज्यादा विश्वास रखती हैं।

राजस्थान की सुलोचना मीणा  ने पढ़ाई के लिए यूट्यूब को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। ये वही यूट्यूब है जिसमें लोग घंटो बिता देते हैं लेकिन कुछ सीखते नहीं है। लेकिन राजस्थान की बेटी ने उसी प्लैटफॉर्म की मदद से देश के सबसे चुनौतीपूर्व परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top