Nainital-Haldwani News

वॉर्ड नंबर 16 में सुमित हृदयेश का जनसंपर्क, व्यापारियों से की चर्चा

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे। ऐसे में राजनीति दलों द्वारा अपने मॉडल को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के तहत जनसंपर्क कर रहे हैं। सोमवार को वह वार्ड 16 अंतर्गत मुख्य बाजार पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad


विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और व्यापारियों से मुलाकात कर सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी मे व्यापार मंडल के गठन और मजबूती में स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश के सहयोग को याद करते हुए व्यापारियों संग पारिवारिक रिश्ते की बात कही।


इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के तहत सुमित हृदयेश ने आज पटेल चौक, मटर गली, शंकर चौक, गुरुद्वारा गली, कारखाना बाजार, बर्तन बाजार आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क और संवाद किया। व्यापार मंडल के गठन से लेकर व्यापारियों के हितों में हमेशा सहयोग के लिए व्यापारियों ने एक स्वर से स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए सुमित हृदयेश को ढाढ़स बधाया और आशीर्वाद दिया एवं स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए उनकी कमी को महसूस किया।


सुमित हृदयेश ने सभी सम्मानित व्यपारियों को भरोसा दिया कि वे स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश के बेटे है और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हमेशा व्यापार और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

यात्रा में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस राहुल छिमवाल, दीपू बेलवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, गोविन्द बगड़वाल, राकेश बेलवाल, नरेश अग्रवाल, कन्नू परगाई, विपिन सनवाल, प्रमोद बेलवाल, विशाल भारती आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top