Nainital-Haldwani News

मेरा एक ही सपना, मां के सपने को पूरा करना:सुमित हृदयेश

Ad

हल्द्वानी: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की याद में सुमित हृदयेश द्वारा संचालित इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-27 (गांधीनगर) में पहुँची। वार्ड 27 के युवा ऊर्जावान पार्षद रोहित कुमार के सफल मार्गदर्शन में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा ने वार्ड 27 के अम्बेडकर नगर, भीमनगर, गांधीनगर और नई बस्ती क्षेत्रो में व्यापक जनसंपर्क किया और गांधी नगर पार्क में विशाल जनसभा के साथ यात्रा का समापन हुआ।यहां पर सुमित हृदयेश को विस्तार से गांधीनगर वार्ड मे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी द्वारा किये गए विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी और अधूरे रह गए कार्यो की भी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने वार्ड 27 की जनता को संबोधित करते हुए सभी को भरोसा दिया कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे कार्यो को वे हर परिस्थितियों में सभी से साथ और सहयोग से पूरा करेंगे। गांधीनगर वार्ड में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा को मिले अपार समर्थन से भावविभोर होते हुये सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी विधानसभा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

इस दौरान सुमित जी ने हल्द्वानी विधानसभा को उत्तराखंड की सबसे अच्छी और सबसे उन्नत विधानसभा बनाने संबंधी अपनी योजनाओं से भी सभी को अवगत कराया। यात्रा में पार्षद रोहित प्रकाश, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, विजय पाल, नितिन पाल, मनोज सोनकर, मो. बबलू, मो. शोएब, सुंदरम, मुकुल मसीह आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top