Nainital-Haldwani News

जनता का रहेगा साथ तो विकास के मार्ग पर आने वाली हर बाधा होगी पार: सुमित हृदयेश

हल्द्वानी: इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मंगलवार को वार्ड 9 (आनंदपुरी) अन्तर्गत दुर्गा कॉलोनी पहुँची। पार्षद राजेन्द्र जीना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और महिलाओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और दुर्गा कॉलोनी में इंदिरा हृदयेश के कार्यों को याद किया। इसके बाद वार्ड 9 में जनसंपर्क शुरू किया। दुर्गा कॉलोनी से होते हुए इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आनंदपुरी फेज 1, 2 और 3 होते हुए रामाकृष्ण पुरम से जनसंपर्क करते हुए निशांत विहार पहुँची। निशांत विहार नुक्कड़ सभा के उपरांत आज की यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा में बुजुर्गों का मार्गदर्शन, मातृशक्ति का आशीर्वाद और युवाओं का जोश देखने को मिला। यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से भावविभोर होकर सुमित हृदयेश ने वार्ड वासियों को भरोसा दिया कि वह स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के पदचिन्हों पर चलते हुए आजीवन जनसेवा करते रहेंगे।

हल्द्वानी उनका परिवार है और प्रत्येक हल्द्वानी वासी से उनका पारिवारिक रिश्ता है। जिसे वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से ताउम्र निभायेंगे।
यात्रा में पार्षद राजेन्द्र जीना, दयाल तिवारी, प्रयाग भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा जोशी, गिरीश नैनवाल, तरुण जोशी, अमित चौधरी, संजय जोशी, जया दरमवाल, अन्नू अधिकारी, राजेन्द्र राठौर, दीपक गुणवंत, प्रियांशु भट्ट, महेंद्र, मनोज बेलवाल, गौरव पांडे, हितेंद्र उप्रेती, हरीश जोशी, पार्षद रवि जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, पूरन चद्र जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

To Top