Nainital-Haldwani News

क्या केवल गरीबों पर चलेगा नगर निगम का बुलडोजर, हल्द्वानी विधायक ने सरकार से पूछा सवाल…

Ad

हल्द्वानी: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओं अभियान शुरू किया है। सोमवार को मछली बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का बुलडोजर खूब चला। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही है। इसके अलावा पुलिस ने विधायक सुमित हृदयेश को कार्रवाई से पहले नजरबंद कर दिया और उन्होंने इसे सरकार की मिली भगत करार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी विधायक ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं अतिक्रमण का खुद विरोधी हूं। लेकिन जो लोग हटाये गए हैं, वे 40-50 साल से वहाँ कारोबार कर रहे थे। नगर निगम को तहबाजारी के अलावा हर टैक्स (बिजली-पानी) देकर वहाँ से अपने जीवन की आजीविका का संचालन कर रहे थे।उन्हें बिना वक्त दिए वहां से हटाया जा रहा है। मैंने उसकी खिलाफत करी और खिलाफत के लिए मैं जब जा रहा था तो भाजपा की दमनकारी सरकार के निर्देश में शासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा मुझे घर पर ही नजरबंद किया गया।

इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए जो लोग स्थल पर पहुँच गए थे उन्हें गिरफ्तार किया गया जिसमे पार्षदगण थे। अतिक्रमण अगर हटाना है तो ये ऊपर से नीचे (टॉप टू बॉटम) की प्रक्रिया होनी चाहिए। शुरुआत अगर इनको करनी है तो नेताओ के घरों से नाप कर और वहाँ अगर अतिक्रमण हो तो उसे हटाये तो बेहतर रहेगा। समाज में अच्छा संदेश जाएगा। गरीबो को हटाकर अगर इनको लग रहा है कि इनका संदेश अच्छा है तो गरीबो की हाय, इनको लगना तय है। और जिस प्रकार से आर्थिक तौर से गरीबो को मार डालने की जो साजिश ये रच रहे है इसका इनको गंभीर अंजाम भुगतान पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top