Uttarakhand News

सुभाष नगर की जनता के समक्ष सुमित हृदयेश का संकल्प, इंदिरा जी के सपने को पूरा करेंगे

हल्द्वानी: इंदिरा विकास संकल्प यात्रा रविवार को सुभाष नगर वॉर्ड नंबर 6 पहुंची। जनता की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस युवा नेता सुमित हृदयेश ने यह यात्रा शुरू की है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल जी के नेतृत्व में अजंता चौराहे से हुई। रविवार को यात्रा को युवाओं का भी साथ मिला। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा अजंता चौराहे से शुरू होकर जनसंपर्क के माध्यम से पूरे सुभाष नगर वार्ड में गयी। इस दौरान सुमित हृदयेश ने स्थानीय निवासियों का आशिर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सुमित हृदयेश जी ने बताया कि सुभाष नगर वार्ड पूरे उत्तराखंड में सबसे सुंदर वार्ड है और यहाँ के गणमान्य निवासियों का ह्रदय भी दया और ममता से भरपूर है और उनको हमेशा इस वार्ड से अभूतपूर्व प्यार और अपनापन मिला है।

जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत वार्ड-6 के पार्षद नरेन्द्र जीत सिंह ‘रोडू’ के नेतृत्व में दुर्गा माता मंदिर के पास जनसभा के उपरांत आज की यात्रा का सफल समापन किया गया। जनसभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्यो और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे और सुमित को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी वोटों से जीत का आशिर्वाद भी दिया गया। सुमित हृदयेश ने नम आँखों से सभी का आभार व्यक्त करते किया और स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश के अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया।

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मे विक्की त्रिपाठी, विकास छिमवाल, दीप चंद्र पाठक, हरीश परगाई, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह छतवाल, गुरप्रीत प्रिंस, अमरजीत सिंह बिंद्रा, राजेन्द्र खत्री, अमरजीत सिंह सेठी, बलवन्त सिंह आनंद, अमरजीत सिंह कपूर, कुलदीप सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, आदर्श पाल सिंह, विकास गुणवंत, अभिनव छिमवाल, हर्षित जोशी, कैलाश कुंवर, मनीष मटियानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

To Top
Ad