Nainital-Haldwani News

सुमित हृदयेश भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं,अफवाह को भाजपा की चुनावी चाल बताया

सुमित हृदयेश भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं,अफवाह को भाजपा की चुनावी चाल बताया
Ad

हल्द्वानी: कुछ दिनों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस की पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदेयश के भाजपा में शामिल होने जैसी बाते सामने आ रही थी। इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा की ये चाल है। अफवाह उड़ाकर वह लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं। वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं और भाजपा में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि अफवाह केवल चुनाव से पहले उड़ाई जाती है लेकिन क्या भाजपा ये बता सकती है कि उनके दल से कितने लोग कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने उन बातों का भी खंडन किया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में शामिल होने जैसी बाते हो रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदेयश ने कहा कि कांग्रेस जनसेवा की राजनीति करती है। हमने जो कार्य शुरू किए थे, भाजपा ने बदले की भावना के चलते उन्हें पूरा नहीं कराया है। राज्य सरकार के इस रवैये का शिकार जनता हुई है। इंटरनेशनल स्टेडियम, आईएसबीटी, जू और रिंग रोड जैसे डा. इंदिरा हृदयेश के सपनों को पूरा करना उनका उद्देश्य है। इससे न सिर्फ हल्द्वानी बल्कि समूचे कुमाऊं में रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

पत्रकारवर्ता में सुमित हृदेयश ने कहा कि 19 सितंबर से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के नेता एक— एक वार्ड में दो से तीन दिन तक भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को समझेंगे और लोगों को विकास की असली परिभाषा से अवगत कराया जाएगा। इंदिरा जी ने जनता के लिए कार्य करने का तरीका जो हमने सीखा है, उसी को हम अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की कार्यशैली को देख लिया है। जिस सरकार के विधायकों को धरने पर बैठना पड़े, वो क्या काम कर रही है इसका जवाब जनता दे पाएगी। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविंद बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, वरूण भाकुनी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जाकिर हुसैन, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र जीत सिंह रोड़ू, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, मलय बिष्ट, अबु तस्लीम, गिरीश पांडे व वीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top