Election Talks

हल्द्वानी कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कहा, युवाओं का भरोसा और बुजुर्गों का आर्शीवाद देगा कामयाबी

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने गुरुवार को वार्ड-50 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड 50 की पार्षद नीमा भट्ट के साथ आदर्श नगर, श्याम विहार, सुनार गली, सदभावना कॉलोनी, ए.बी. ब्लॉक, भारती स्कूल वाली गली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ संजय जोशी, राजीव साह, धीरज वर्मा, पार्षद विनोद दानी, कौशलेंद्र भट्ट, ललित महतोलिया, हेम पांडे, मदन मोहन जोशी, दीपक साह, गीता भट्ट, दीपा बिष्ट, नंदी फुलारा, विमला गुररानी लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा सुमित हृदयेश ने AICC ऑब्जर्वर सुरेंद्र कुमार संग युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित “हल्ला बोल भाजपा की पोल खोल” जनसभा में प्रतिभाग कर युवाओ से बूथ स्तर पर कार्य करते हुवे कांग्रेस के चुनावी प्रतिज्ञा पत्र को घर-घर पहुँचाने की बात कही। युवक कांग्रेस नैनीताल के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गोनिया ने जनसभा का संचालन किया और युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने युवा साथियों से आहवान किया कि चुनाव वाले दिन तक सभी युवा साथी अपने अपने बूथ पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाये और अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए कार्य करें।

AICC ऑब्जर्वर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा अब जाग चुका है और परिवर्तन निश्चित है। जनसभा में प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट, त्रिलोक कठायत, राजू रावत, हर्षित भट्ट, युवा पार्षद रोहित प्रकाश, शंकर कोहली, सलमान सिद्दीकी, मोकिन सैफी, धीरज कश्यप, अरुण कुमार, ऋषभ भारती, तरन बिन्द्रा, बवनीत सिंह सहित सैकड़ो युवाओं ने संकल्प लिया कि युवाओं के सुख दुःख के साथी कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से जीताकर विधानसभा पहुंचाएंगे।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस प्रत्याशी मित हृदयेश के पक्ष में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णन ने जनसभा कर लोगो से आह्वान किया कि सुमित हृदयेश को भारी मतों से जीताकर आइरन लेडी स्व. इंदिरा हृदयेश जी को श्रद्धांजलि प्रदान करें और उनके अंतिम सपमे को साकार करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top