Election Talks

कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने के साथ सुमित हृदयेश ने मंडी में किया जनसंपर्क

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं की तरह हल्द्वानी में भी सेंधमारी का दौर जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने मंगलवार को कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने नवीन मंडी परिसर में व्यापारियों से मुलाकात की। इसके बाद वह मल्ला गोरखपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 7 और वार्ड 10 में जनसंपर्क के लिए पहुँचे। उन्होंने कैनाल रोड, डॉक्टर कॉलोनी, कुमाऊं कॉलोनी, एकता विहार, गुरु तेग बहादुर रोड, गंगा कॉलोनी, सखावत गंज, नवाबी रोड, स्टेट बैंक के पीछे वाले क्षेत्र, आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों के सामने अपना विज़न रखा। वार्ड 8 अंतर्गत जगदंबा नगर, जय दुर्गा कॉलोनी जोहर कॉलोनी बैंक कॉलोनी बाल्मीकि कॉलोनी क्षेत्रों में भी उन्होंने जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने कहा कि आप सभी का समर्थन मुझे ऊर्जा देता है और उम्मीद देता है कि आगे चलकर मैं आपकी सेवा करूंगा।

जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच में महिपाल ऐठानी, मुन्ना पाठक, अनुराग चतुर्वेदी, तरुण अधिकारी, हिमांशु जोशी को सुमित हृदयेश ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

अलग अलग क्षेत्रो में हुये जनसंपर्क मे पार्षद अनुराधा नेगी, शशि नेगी, राजेंद्र नेगी, नवीन वर्मा, हरीश जोशी, जीवन कार्की, योगेश कांडपाल, कैलाश जोशी, पार्षद राजेन्द्र जीना, सौरभ भट्ट, गजेंद्र गोनिया, बसंत मिश्रा, अनिल जोशी, हरेंद्र अधिकारी, मोहन लटवाल, अज्जू साह, हेम जोशी, मनोज पंत, पूरन बिष्ट, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, रविंद रावत, जगजीत, सुशील डुंगरकोटी, प्रमोद कोटलिया, आनंद अधिकारी, नीरज गर्ग, सज्जाद अली, घनश्याम भट्ट, खीम सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, आशीष कुराई, राहुल मठपाल, अमन, ललित जोशी, दीपक पाठक, नरेंद दानु, मंजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि ने अलग-अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top