Election Talks

भारी बारिश के बीच सुमित ह्रदयेश का जनसंपर्क, कहा जनता की परेशानी समझने वाला सच्चा प्रतिनिधि

Ad

हल्द्वानी:कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने बुधवार को भारी बारिश के बीच बाजार क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी, नया बाजार, मीरा मार्ग, साहूकार लाइन, होलिका ग्राउंड, सिंधी चौराहा, मंगलपडाव, कालाढुंगी चौराहा के साथ-साथ वार्ड 28 अंतर्गत FTI तथा वार्ड 18 अंतर्गत मुनगली गार्डन, भोलानाथ बगीचा , रमन मार्केट, रिफ्यूजी क्वार्टर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को जनसंपर्क के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश जैसे कार्यों की उम्मीद उन्हें उनसे है।

जनता के बीच मां के विकास कार्य के बारे में सुनकर सुमित हृदयेश भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हल्द्वानी की सेवा में एक जनसेवक के रूप में समर्पित रहकर हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।

अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम में पार्षद इमरान खान, संजू पाना, कैलाश साह, पंडित मदन मोहन जोशी, कमल मेहरा, जीवन कार्की, नवीन पांडे, अभिषेक मिश्रा, मोहन आर्य, जयकरन, सती जी, जगमोहन बगड़वाल, बब्लू रावत, प्रिया गुप्ता, गोपाल बोरा, सीमा बिष्ट, काजल बोरा, पार्वती देवी, मीना आर्य, कमला, हेमा, काजल राठौर, चम्पा देवी, अपर्णा, इंदु, हंसी नेगी, रिया प्रजापति, तारा आर्य, खुशी नागर, ममता आर्य, दीपक, रीतू, कन्नू परगाई, विपिन सनवाल, किशोर जोशी, गोविन्द बगड़वाल, विशाल भारती आदि ने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश का सहयोग किया।

इसके उपरांत कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला जी संग स्वराज आश्रम में कांग्रेस पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top