Nainital-Haldwani News

कांग्रेस का आजादी इंजन पड़ेगा डबल इंजन पर भारी, देहरादून की जनसभा से दिखाएंगे दम:सुमित हृदयेश

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस के पब्लिलिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा है कि 16 दिसंबर देहरादून में होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली से साफ हो जाएगा कि उत्तराखंड में किसकी सरकार बनने वाली है। पूरे राज्य से लोग कांग्रेस के विजन को सुनने के लिए पहुंचेंगे। अकेले हल्द्वानी से साढ़े तीन हजार से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से ही 30 से 35 हजार लोग इस रैली में भाग लेने जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

16 दिसंबर पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए उस दिन कांग्रेस राहुल गांधी के हाथों पूर्व सैनिकों का भी सम्मान कराएगी। उस दिन उत्तराखंड की आन बान और शान के प्रतीक हमारी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके रणबांकुरे अपनी पूरी वर्दी में सम्माान लेने आएंगे।

हल्द्वानी में हुई पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि परेड मैदान देहरादून में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पूरी तरह से फ्लॉप हुई। अब कांग्रेस 16 दिसंबर को उसी परेड ग्रांउंड में राहुल गांधी की सफल रैली का आयोजन करके भाजपा की आशंका पर सत्यता की मोहर लगा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से असफल रही है। लोग बेरोजगारी, महंगाई, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था से परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर उत्तराखंड आशा भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आजादी का इंजन डबल इंजन पर भारी पड़ेगा। देहरादून में जनता कांग्रेस की एकजुटता को देखेगी तो उसे पता चल जाएगा कि ये सरकार केवल बोलने पर विश्वास रखती है काम करने में नहीं। जनता के विकास करने के बजाए भाजपा टीम ने अपना विकास किया है और आगामी चुनावों में वह अपने किए की सजा भुगतने को तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top