Nainital-Haldwani News

यशपाल आर्य की वापसी कांग्रेस को देगी ऊर्जा, हम सरकार जरूर बनाएंगे:सुमित हृदयेश

Ad

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा छोड़ एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। चुनाव से पहले भाजपा के लिए ये झटका है क्योंकि बाजपुर विधानसभा से यशपाल आर्य एक जाना माना चेहरा हैं। इसके अलावा उनके बेटे संजीव आर्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनकी घर वापसी के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान हल्द्वानी में सुमित हृदयेश ने कहा कि यशपाल आर्या के भाजपा छोड़ कांग्रेस में घर वापसी करने से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी और मुझे व्यक्तिगत रूप से उनके इस फैसले से बहुत खुशी हुयी है।


यशपाल आर्य प्रदेश के एक कद्दावर नेता है। कांग्रेस उनके मन में बसती है। वे शुरुआती दौर से कांग्रेसी रहे है। उनकी घर वापसी कांग्रेस के मिशन 2022 के लिए शुभ संकेत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव का कांग्रेस को जरूर लाभ मिलेगा।


आज भाजपा को साफ संकेत मिल गया है की भाजपा प्रदेश से जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है।
इस महत्वपूर्ण जॉइनिंग के लिए शीर्ष नेतृत्व और प्रांतीय नेतृत्व का सामूहिक प्रयास सफल रहा। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव , प्रीतम सिंह , हरीश रावत और गणेश गोदियाल सभी बधाई के पात्र है।


आज तो शुरुआत हुई है अभी भाजपा का एक बड़ा खेमा जो साढ़े चार साल की फेल सरकार और लचर व्यवस्था से टूट चुका है रुष्ट हो चुका है वो भी आने को तैयार बैठा है।
मेरी आदरणीय यशपाल आर्य, संजीव भाई एवं उनके सहयोगियों से आज सुबह बात हुई। मेरे बधाई देने साथ ही हम लोगों ने साथ में संकल्प लिया की हमारा कार्य है प्रदेश में 2022 मे कांग्रेस की सरकार लाना है। मिशन 2022 के लिए एक कड़ी दूसरी कड़ी से जुड़ी है और यही व्यवस्था हमने मिलकर बनानी है।


और अफवाह उड़ाने वालो का काम अफवाह उड़ाना है। जितने वर्ष इंदिरा जी ने कांग्रेस की सेवा की शीर्ष नेतृत्व ने उन पर हमेशा भरोसा जताया और इंदिरा जी को भी हमेशा शिर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा रहा। जहाँ तक मेरा सवाल है मेरी भी वही स्थिति है। मेरा पूर्ण भरोसा शीर्ष और प्रांतीय नेतृत्व पर है वे जो भी करेंगे कांग्रेस और प्रदेश की भलाई के लिए करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top