Nainital-Haldwani News

मां के काम का सुमित हृदयेश ने किया शुभारम्भ, हल्द्वानी का सपना पूरा करने का दोहराया संकल्प

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को मल्ला गोरखपुर तिकोनिया (वार्ड 10) में इन्दिरा विकास संकल्प यात्रा निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड नंबर 10 के क्षेत्रवासी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा का शुभारम्भ नवाबी रोड महिला डिग्री कालेज से हुआ।इसके उपरांत नवाबी रोड से हीरा विहार से तिकोनिया होते हुए कुमाऊं विहार, त्रिपुरांचल कालोनी होते हुये गुरू तेग बहादुर गली से तिकोनिया में समापन हुआ। यात्रा के दौरान आनन्दीपुरम कालोनी में स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश की विधायक निधि से निर्मित सी.सी. सड़क का कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने रीबन काटकर उद्घाटन किया और स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर आजीवन चलते रहने का संकल्प दोहराया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी करी तथा क्षेत्रीय समस्याओं से सुमित हृदयेश को अवगत कराया। यात्रा में उपस्थित सभी लोगों ने सुमित हृदयेश के नेतृत्व में एक स्वर से स्व0 डा0 इन्दिरा हृदयेश जी के रूके विकास कार्यों को हर हाल में पूरा करने का संकल्प लिया। इस यात्रा में नवीन चन्द्र वर्मा, दीवान सिंह मटियानी, मंजू पाण्डे, योगेश काण्डपाल, खीम सिंह चौहान, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, डॉ0 मयंक भट्ट, दीप काण्डपाल, उमेश बेलवाल, गजेन्द्र गौनिया, रवि नेगी, पूरन बिष्ट, संजय रावत, हेम जोशी, सुशील डुंगराकोटी, अज्जू साह, आशीष कुढ़ाई, देवेन्द्र नेगी, किशोर वर्मा, रविन्द्र रावत, जगजीत लवल, आदि मुख्य रूप से यात्रा में शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top