Election Talks

प्रचार में प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने झोंकी ताकत, ताबड़तोड़ जनसंपर्क के साथ युवाओं को कांग्रेस में जोड़ा

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को काठगोदाम क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के साथ आज के दिन की शुरुआत की। उन्होंने वार्ड-34 काठगोदाम अन्तर्ग राम मंदिर कॉलोनी, काठगोदाम चौराहा, आदर्श कॉलोनी, चांदमारी, भूमियाथान कॉलोनी, काठगोदाम बाजार, ब्यूरा आदि क्षेत्रों में पार्षद नवीन पांडे के नेतृत्व में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान चंदन कनवाल,  भूपेंद्र बिष्ट, हरीश बलूटिया, मनीष पांडे, राजू रावत, राजेन्द्र बिष्ट, कांति जोशी, नवीन भट्ट, जगत सिंह धानिक, नवीन मिश्रा, नीरज जौहरी, प्रकाश जोशी आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क में सुमित हृदयेश का सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने अपने निजी आवास पर बैठक कर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की शनिवार को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके उपरांत वार्ड-20 अंतर्गत बरेली रोड में पर्वतीय महोल्ला, समता आश्रम गली, शिवाजी कॉलोनी, सावित्री कॉलोनी, हिमालय फार्म, धर्मपुरा, मेडिकल कॉलेज में पार्षद हेमन्त शर्मा (मोना) के नेतृत्व में वृहद जनसंपर्क कार्यक्रम किया। इस दौरान सन्नी सेठी, हर्षित सिंह, विनोद आनंद, विपिन साहू,  प्रदीप सबरवाल, तारा ठाकुर, दीपक कुमार, मनोज जोशी, डब्बू जायसवाल, कपिल वर्मा, विजय कुमार ने जनसंपर्क कार्यक्रम में सहयोग किया। जनसंपर्क के दौरान राजू साहू और शुभम साहू ने दर्जनों साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को अपना समर्थन दिया।

शाम के समय राजपुरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 और 15 मे पार्षद श्रीमती मुन्नी कश्यप के नेतृत्व में घर घर दस्तक देकर वोट अपील की। राजपुरा पड़ाव, बजरी कंपनी, गड्डा, जवाहर नगर, जाम फैक्ट्री, गोला गेट, धोबी घाट और बगीचा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में ध्रुव कश्यप, गोविन्द बिष्ट, हेमन्त साहू, विनोद कुमार, दिनेश चौहान, एडवोकेट धर्मवीर, मलय बिष्ट, विपिन गुप्ता, आकाश यादव, तलत एहतेशाम, सुनीता मुखिया,पंकज कश्यप, जीत सिंह, रविन्द्र कुमार, सचिन गुप्ता आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के साथ साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट को कांग्रेस जॉइन करवायी। मुकेश भट्ट ने अपने दर्जनों साथियों संग सुमित हृदयेश के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुये कांग्रेस ज्वाइन की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top