Sports News

बधाई दीजिए, ओमान में चमकेगा उत्तराखंड का ‘सूरज’, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में हुआ चयन

Ad

देहरादून: एक बार फिर प्रदेश के लिए खेल के लिहाज से अच्छी खबर सामने आई है। देवभूमि के युवा धावक सूरज पवार का चयन टीम इंडिया में हो गया है। जी हां, देहरादून के रहने वाले सूरज पंवार ओमान में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रेस वॉकग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। बता दें कि सूरज 2018 यूथ ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिला चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सूरज पंवार ने 2018 में यूथ ओलंपिक में 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सूरज ने नए रिकॉर्ड बनाने के साथ कई पदक अपने नाम किए। देहरादून के प्रेमनगर निवासी सूरज पंवार को अब ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

सूरज का लक्ष्य है कि इस प्रतियोगिता से एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट उन्हें मिले। इस वक्त सूरज पंवार बेंगलुरू स्थित साई हॉस्टल में आयोजित हो रहे नेशनल कैंप में तैयारियां कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अगर सूरज वर्ल्ड वाकिंग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट मिल सकता है ।

गौरतलब है कि सूरज पंवार को उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता अनूप बिष्ट से कोचिंग मिली है। अपनी प्रतिभा के बल पर अब सूरज वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली 11 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। बता दें कि इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड से दो और खिलाड़ी चुने गए हैं। जिसमें 10 किलोमीटर वॉक रेस के लिए देहरादून निवासी रेशमा पटेल और 35 किलोमीटर वॉक रेस के लिए नैनीताल निवासी चंदन सिंह का भी चयन हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top