Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हाइवॉल्टेज हंगामा, पानी की टंकी पर चढ़ गए लोग- वीडियो

Ad

हल्द्वानी: उप जिलाधिकारी एवं बीडीओ के कार्यालय में न मिलने से नाराज सुराज सेवा दल के सदस्य पानी की टंकी पर जा चढ़े। दरअसल सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने विकासखंड हल्द्वानी पहुंचे थे मगर जब अधिकारी नदारद मिले तो उनका पारा चढ़ गया और जिसके बाद वह एसडीएम कार्यालय पहुंचे यहां भी किसी अधिकारी के ना मिलने से एक बार फिर सेवादल से जुडे़ लोग जल संस्थान की पानी की टंकी पर चढ़ गए।

ADVERTISEMENTS Ad

सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी और जिला अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी नारेबाजी करते हुए दो घंटे पानी की टंकी पर बैठे रहे। इसके बाद पहले मौके पर बीडीओ डॉ. निर्मला जोशी पहुंची और लोगों को समझाया जिसके बाद लोग कुमाऊं आयुक्त के आने की मांग करने लगे हालांकि इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर पहुंची और फोन पर टंकी पर चढ़े पदाधिकारियों से नीचे उतरने की अपील की और समस्या सुनने का आश्वासन दिया।

इसके कुछ देर बाद टंकी पर चढ़े दोनों लोग नीचे उतर आए और समस्याओं का ज्ञापन सौंप वार्ता की। सुराज दल के कार्यकर्ताओं ने योजनाओं के सही से क्रियान्वित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top