Nainital-Haldwani News

कालाढूंगी में सुरेश भट्ट का जनसंपर्क, महिलाओं को जल्द मिलेगी बैनी-भूली योजना की सौगात

Ad

Uttarakhand News | Suresh Bhatt | Kaladhungi : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के देवलचौड़ में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बूथ संख्या 51 पर बैठक कर स्थानीय लोगों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए जल्द बैनी-भूली योजना के तहत विशेष सौगात देने की बात भी कही।

ADVERTISEMENTS Ad

देवलचौड़ में पूर्व ग्राम प्रधान भुवन भट्ट के आवास पर आयोजित बैठक में सुरेश भट्ट ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान इलाके की समस्याओं, विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में सुरेश भट्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि राज्य सरकार जल्द ही बैनी-भूली योजना के माध्यम से महिलाओं को विशेष सौगात देने जा रही है।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने स्थानीय लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान नेहा पांडे, विनोद बुढलाकोटी, तारा दत्त रखोलिया, जगदीश बुढलाकोटी, गिरीश पांडे, महेंद्र दिगारी, श्याम दत्त रखोलिया, नवीन चंद पांडे, उमेश चंद्र पांडे, रजत कुमार पांडे, मोहन चंद्र भट्ट, धीरज भट्ट, मनोज पांडे, कमला पांडे, रेखा बिष्ट, नीमा जोशी, नित्यानंद रखोलिया, आनंद बल्लभ पांडे, महेंद्र सिंह मेहरा, प्रकाश भट्ट, केवलानंद रखोलिया और टीका राम रखोलिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top