Uttarakhand News

उत्तराखंड में छात्रों के बाद अब 22 हजार प्राइमरी शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट मोबाइल

Ad

देहरादून: राज्य में विद्यार्थियों के बाद अब शिक्षकों को भी टेबलेट मोबाइल दिए जाएंगे। बता दें कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने बजट को स्वीकृति दे दी है। जिसके अंतर्गत अब उत्तराखंड के 22000 प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट मोबाइल मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त समग्र शिक्षा अभियान के बजट को स्वीकृति मिल गई है। इसमें वृद्धि का भरोसा भी प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने दिया है। खास तौर पर 133 खराब हो चुके विद्यालय भवनों के निर्माण पर करीब 28 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 1124 स्मार्ट क्लास और 940 सूचना संचार प्रौद्योगिकी लैब बनाई जाएंगी।

गौरतलब है कि 970 करोड़ रुपए के स्वीकृत बजट के माध्यम से 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। हर टैबलेट पर 10 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। हालांकि यह फैसला अभी तक नहीं हुआ है कि शिक्षकों को टैबलेट मिलेंगे या टैबलेट खरीदने के लिए धनराशि दी जाएगी। माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इस बारे में फैसला ले सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top