Uttarakhand News

उत्तराखंड में बेटियों को मिलने वाली इन योजनाओं का उठाए लाभ

Ad

देहरादून: सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। इस में कुछ के बारे में हम आपकों इस लेख के बारे में बताएंगे। बालिकाओं के लिए सरकार की कुछ प्रमुख योजनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

गौरा देवी कन्या धन योजना-


इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में बेटी के जन्म पर ₹11000 की धनराशि दी जाती है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए ₹52000 की राशि प्रदान की जाती है।

हमारी कन्या हमारा अभिमान योजना के लाभ-

कन्या शिशु के जन्म के समय ₹15000 रुपए की एकमुश्त मदद दी जाती है। इसके लिए कन्या के जन्म से एक साल के अंदर आवेदन किया जा सकता है पहली किश्त के रूप में ₹ पांच हजार का चेक अभिभावकों को दिया जाता है।
₹ दस हजार की धनराशि दस साल के लिए एफडी के रूप में लीड बैंक के माध्यम से कन्या व उसके अभिभावकों के संयुक्त खाते में जमा कराई जाती है

सुकन्या समृद्धि योजना –

सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना एक विशेष बचत योजना है। जिसमें बच्ची के दस साल के होने से पहले उसके नाम पर खाता खोला जाता है। जिसमें 15 साल तक बच्ची के माता-पिता या अभिभावक निवेश करते हैं। खाते के पैसे को बच्ची की पढ़ाई के लिए, कारोबार करने के लिए या शादी के लिए खर्च कर सकते हैं। 7-8 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है। इसमें निवेश करने पर आयकर छूट का भी लाभ उठाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top