Champawat News

टनकपुर-चंपावत हाईवे पूरी तरह से बंद, यात्रा करने से पहले इस नंबर पर करें कॉल

Ad

चंपावत: बारिश के मौसम का अलर्ट एक बार फिर सही साबित हुआ है। कुमाऊं के अधिकतर जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ों में बारिश होने से हमेशा ही भूस्खलन का खतरा बना रहता है। इस बार चंपावत में टनकपुर चंपावत हाईवे मलबा व पत्थर आने की वजह से बंद हो गया है। धौंन अमोड़ी के पास सड़क पर मलबा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि टनकपुर में शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन द्वारा लगातार सतर्क रहने की अपील की जा रही है। डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को मार्ग खोलने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही पुलिस समेत सभी विभागों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी लोगों से अपील की गई है कि चंपावत मार्ग से टनकपुर को जाने वाले लोग देवीधुरा मार्ग से होते हुए जाएं। इसके अलावा यात्रा शुरू करने से पहले जिला आपदा परिचालन केंद्र चंपावत मोबाइल नंबर 7895318895 से जानकारी प्राप्त कर लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top