CM Corner

IPL की एंकर तान्या पुरोहित पहुंची उत्तराखंड, सीएम धामी बोले,आपने देवभूमि का नाम रौशन किया है

Ad

देहरादून: आईपीएल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का तो जलवा रहता ही है लेकिन पिछले दो सीजन से एंकरिंग कर रही तान्या पुरोहित ने भी खूब नाम कमाया है। तान्या की एंकरिंग ने क्रिकेट के मैदान के बाहर भी उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। तान्या के साथ एंकरिंग कर रहे कई पूर्व क्रिकेटर्स भी देवभूमि का जिक्र कर चुके हैं। इसके अलावा तान्या भी टीवी पर बोल चुकी हैं कि पहाड़ से उनका नाता है और इसलिए वह ऋषभ पंत को सपोर्ट करती हैं। तान्या पुरोहित ने उत्तराखंड पहुंची हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने तान्या की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य क कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तान्या उत्तराखंड का गौरव हैं। तान्या ने आईपीएल के लगातार दो सीज़न आईपीएल एंकरिंग से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। तान्या की दिग्गज हिंदी कमेंटेटर्स आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जतिन सप्रू के साथ मंच साझा करती हैं और दर्शन इसे खूब पसंद करते हैं। तान्या श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली हैं। उन्होंने यही से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। वह बतौर पत्रकार भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने NH10 समेत कई फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top