Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम का ‘समय’ चल रहा है खराब, आर्थिक तंगी के बीच शौचालय की टोटियां चोरी

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम के सामने आर्थिक तंगी से निपटना एक चुनौती है। वहीं एक नया मामला सामने आया है, नगर निगम के शौचालय से टोटियां चोरी हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि गेट के बाहर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं, इसके बाद भी चोर बेखौफ हो गए है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं नगर निगम में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वह भी खराब हैं। यूं तो पिछले चुनावों में मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला द्वारा नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक सीसीटीवी नहीं लग पाए हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि ऑफिस बंद होने के बाद भी कर्मचारियों के नगर निगम में रहने की शिकायत मिली है। अब शाम 6 बजे बाद कोई भी बिना अनुमति के नगर निगम कार्यालय में नहीं रुकेगा।

नगर निगम लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आलम यह हो गया है कि नगर निगम द्वारा मंगवाई गई कूड़ा उठाने की गाड़ी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। आर्थिक तंगी को कम करने के लिए नगर निगम ने कुछ दिन पहले व्यापार से जुड़े लोगों को ट्रेड सर्टिफिकेट बनाने हेतु नोटिस जारी किया था। नगर निगम द्वारा पुराने वार्डों के व्यापारियों का ट्रेड सर्टिफिकेट बनाया जाता है,जिसके लिए सालाना शुल्क जमा करना पड़ता है। यह निगम के राजस्व का अंग है।

कोरोनावायरस को देखते हुए पिछले लंबे समय से नगर निगम सर्टिफिकेट बनाने की तिथि को आगे बढ़ा रहा था लेकिन नए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के पद संभालने के बाद 30 सितंबर तक का समय व्यापारियों को दिया गया है। इसके बाद चैकिंग के दौरान कोई पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। निगम के पुराने क्षेत्र में 40 प्रतिशत व्यापारियों ने ही ट्रेड लाइसेंस बनाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top