Nainital-Haldwani News

बुकिंग पर नैनीताल आए अल्मोड़ा निवासी टैक्सी मालिक की हत्या, जंगल से मिला खून से लथपथ शव

Ad

नैनीताल: बुकिंग पर नैनीताल आए टैक्सी मालिक की हत्या कर दी गई है। चकरपुर से बनबसा के बीच जंगल से युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। सुबह के समय लोगों ने जब जंगल के क्षेत्र में खून और शव को देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। ऐसे में सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रास्ते की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ग्राम काछुला पोस्ट ऑफिस, धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. मदन सिंह बिष्ट अल्मोड़ा में रेस्टोरेंत भी चलाते हैं। इसके अलावा उनके पास एक इनोवा कार भी है, जो कि कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल की जाती है। वह खुद भी टैक्सी चलाते हैं। देवेंद्र सिंह बिष्ट के भाई नंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि पांच मार्च को वह अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग के लिए निकला था मगर यहां कैसे पहुंचा कुछ कह नहीं सकते।

सोमवार की सुबह चकरपुर और बनबसा के पास जंगल में हाईवे के किनारे देवेंद्र सिंह बिष्ट की इनोवा कार खड़ी देखी गई। कुछ लोगों ने जब वहां देखा तो पाया कि एक शव खाई में पड़ा हुआ था। जिसकी पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। साथ ही उसे जूते दूर पड़े हुए हैं और वहां काफी खून भी पड़ा है। माना जा रहा है कि हत्या के दौरान मृतक ने काफी लड़ाई की होगी। बहरहाल पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, एसएसआई देवेंद्र गौरव मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top