Nainital-Haldwani News

गुरु ने पार की हद,हल्द्वानी निवासी शिक्षक छेड़छाड़ में मामले में गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक नया मामला पिथौरागढ़ में सामने आया है। हल्द्वानी निवासी शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। इस मामले में धारचूला पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉस्कों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बीते दिनों केंद्रीय विद्यालय में तैनात हल्द्वानी निवासी शिक्षक गोविंद सिंह नगरकोटी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू करते हुए शिक्षक के खिलाफ धारा 354अ, 354ई तथा पॉक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top