Nainital-Haldwani News

शैमफोर्ड सेकेण्डरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल ने डॉ0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शृद्धासुमन अर्पित किए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षकों को स्वनिर्मित कार्ड प्रस्तुत किये। अध्यापिकाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर में पायल नेगी विजेता रही। बच्चों द्वारा टीचर्स को समर्पित थैंक्यू टीचर तथा आई लव माय टीचर गीत आदि गीत प्रस्तुत किये गये।

प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने षिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि हम सभी को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

शिक्षक दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, हल्द्वानी के रीजनल मैनेजर अनुप शर्मा द्वारा विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय को पौंधे भेंट किये गए। कार्यक्रम का संचालन हर्षित भट्ट एवं वंशिका सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top